Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, शहर से देहात तक नियुक्त की 20 महिला चीता मोबाईल……

देहरादून , महिला सशक्तिकरण की दिशा में मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की पहल पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *”सशक्त नारी, समृद्ध नारी”* कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के नगर व देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुनः महिला चीता मोबाइल नियुक्त की गई हैं। महिलाओं के सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम तथा स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु 20 महिला चीता मोबाइल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त किया गया हैै।

चीता मोबाइल में नियुक्त महिला कर्मियों द्वारा महिला विद्यालयों/संस्थानों के आस-पास लगातार भ्रमणशील रहते हुए ईव टीजिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा। साथ ही महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवष्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। महिला चीता कर्मियों की नियुक्ति महिला अपराओं की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं के अन्दर सुरक्षा का भाव पैदा करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Related posts

राज्यपाल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, धामी की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

cradmin

प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई

cradmin

श्रावण मास के पहले सोमवार में श्री केदारनाथ – बद्रीनाथ धाम सहित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में जला 30 फुट का रावण

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

cradmin

जियो-बीपी ने इंजन-क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी लॉन्च…

cradmin

Leave a Comment