Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन से स्वरोजगार उत्पन्न करने की जानकारी दी गई

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन से स्वरोजगार उत्पन्न करने की जानकारी दी गई*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में चल रहे बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन से स्वरोजगार उत्पन्न करने की जानकारी दी गई। सत्र को संबोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ हरी प्रसाद मंमगाई ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में दुधारू गाय, भैंस पालकर डेयरी उत्पादन से स्वरोजगार पैदा किया जा सकता है।
उन्होंने आगे बताया कि किस तरह से विदेशी वस्तुओं को हम उत्तराखंड में बनी वस्तुओं से प्रस्थापित कर सकते हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ. बन्दना लौहनी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा लघु उद्योगों के लिए चलाई जा रही स्वरोजगार परक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. दीपक दयाल, डॉ रूपेश कुमार, जयदीप किशोर, कपिल भंडारी, इरम अंसारी, बीरेंद्र असवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

सिटी यंग्स फुटबॉल क्लब ने अपनी 50 वीं वर्षगांठ पर फिर कब्जाया गोल्डन जुबली गोल्ड कप

prabhatchingari

पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, रोकथाम ही है सबसे बेहतर इलाज : डॉ. प्रियांक उनियाल

cradmin

Maulyar Book Cafe Blooms: A literary twist served with appetizing meals

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित

prabhatchingari

संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट में लटका मिला किशोरी का शव, सड़क से सदन तक हंगामा

prabhatchingari

भट्ट ने किया दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सभी विधायकों से सकारात्मक चर्चा मे शिरकत का आग्रह

prabhatchingari

Leave a Comment