Prabhat Chingari
उत्तराखंड

लक्ष्मणझूला तपोवन में गंगा में नहाते हुआ डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद, चीला नहर से भी बरामद किया अज्ञात शव

ऋषिकेश,देहरादून, SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत ध्रुव घाट पर एक युवक अपने साथियों के साथ गंगा नदी में नहा रहा था, इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह पानी की तेज लहरों की चपेट में आकर नदी में डूब गया।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए लगभग 15 से 20 फ़ीट की गहराई से उक्त युवक को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
निखिल शाही पुत्र रमेश शाही, उम्र 17 वर्ष, निवासी विकास गुरुगं शहीद स्मारक गुमानीवाला ऋषिकेश, देहरादून।

वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी चीला द्वारा चीला शक्ति नहर में एक अज्ञात शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया जिसकी शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू

prabhatchingari

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बल्ला लेकर मैदान पर उतरी महिला जवान, हुयी चौके-छक्कों की बरसात…..

prabhatchingari

स्पिक मैके ने भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोक प्रदर्शन किया आयोजित देहरादून, 7 फरवरी 2024: स्पिक मैके ने द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, द दून स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी और द दून गर्ल्स स्कूल में प्रसिद्ध भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा एक मनमोहक राजस्थानी लोक नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रदर्शन में भगवान कृष्ण को समर्पित एक भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति शामिल रही, जिसके बाद ‘केसरिया बलमा पधारो मारे देश’ पर एक जीवंत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, कालबेलिया, भवाई, घूमर और तेरहताली जैसे लोक नृत्यों ने कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ा दिया। राजस्थान के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र बाड़मेर से आने वाले भुट्टे खान मंगनियार न केवल एक उच्च कुशल कलाकार हैं, बल्कि लोककथाओं के एक समर्पित प्रवर्तक भी हैं। उन्होंने सैकड़ों लोक कलाकारों के साथ मिलकर राजस्थान की जीवंत परंपराओं को दुनिया भर के दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया है। उनकी उल्लेखनीय प्रस्तुतियों में कोक स्टूडियो में प्रदर्शन और अभूतपूर्व पहल ‘धरोहर’ शामिल हैं, जिसके माध्यम से भारत और विदेश के लोक कलाकारों को एक साथ आने का मौक़ा मिला। ग़ौरतलब है कि वह सितंबर 2007 में रूस में आयोजित भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भव्य प्रदर्शन का एक अहम हिस्सा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्रों में एक ने कहा, “भुट्टे खान मंगनियार का प्रदर्शन वास्तव में मनमोहक था। मेरे लिए यह कार्यक्रम राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध दुनिया में कदम रखने जैसा था।”

prabhatchingari

ब्राह्मण समाज महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने महंत कृष्णागिरी से लिया आशीर्वाद

prabhatchingari

धार्मिक पर्यटन सहकारिता,और पशुपालन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं

cradmin

मंदिर चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन नाबालिग पकड़े

cradmin

Leave a Comment