Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से किया ऑनलाइन नामांकन

देहरादून,हरिद्वार। धर्मनगरी में हरिद्वार में लोकसभा 2024 के चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय से अपना ऑनलाइन नामांकन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व पूर्व मंत्री व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ,हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला,रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सुनील उनियाल गामा, अनीता ममगई,किरण चौधरी, स्वामी यतीश्वरानंद, कुलदीप कुमार,जयपाल सिंह रुड़की जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ,सुरेश राठौड़, संजय गुप्ता, राजपाल सिंह, दिनेश पँवार,देशराज कर्णवाल,मुनीश सैनी, कुंवरानी देवयानी, राजीव शर्मा,राजेंद्र व्यास ,आदित्य चौहान ,विमल कुमार समेत हरिद्वार के कई नेतामौजूद रहे।

नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए आनलाइन नामांकन किया गया है। आज हरिद्वार के जिला भाजपा कार्यालय से यह ऑनलाइन नामांकन किया गया है। अब 26 मार्च को फिजिकल नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष किया जाएगा। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आनलाइन नामांकन के कई लाभ है। इस प्रक्रिया से नामांकन में भीड़ की आवश्यकता नहीं पड़ती है ना ही कोई खर्चा होता है। इसी के साथ ही आमजन को तकलीफ भी नहीं होती और ना ही कोई ट्रैफिक बाधा होती है। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अचानक फोन आया, उन्होंने काफी देर तक उनसे हरिद्वार लोकसभा पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि धर्मानगरी हरिद्वार हजारों करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, ऐसे में हरिद्वार सीट हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

रावत ने कहा कि उन्होंने इसकी जिम्मेदारी मुझे दी और मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों के साथ जीतकर यह जीत उनकी झोली में डालने का कार्य हरिद्वार की जनता अवश्य करेगी। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हरिद्वार वासियों को राम-राम कहने के लिए कहा है। नामांकन के दौरान आज इस अवसर पर मा. सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी, मा. विधायक, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार के अंतर्गत आने वाले सभी भाजपा विधायक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राफ ए-थॉन का दूसरा दिन तकनीक जिंदगी संवारने की कोशिशों में जुटे युवा

prabhatchingari

महाराज ने आपदा प्रभावित ग्राम सुकई के परिवारों को राहत सामग्री वितरित की

prabhatchingari

टैलेंटेक्स 2025 के सफल 532 छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृति

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी को अमेरिका आने का निमंत्रण देने देहरादून आए आलोक श्रीवास्तव

prabhatchingari

स्पिक मैके ने भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोक प्रदर्शन किया आयोजित देहरादून, 7 फरवरी 2024: स्पिक मैके ने द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, द दून स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी और द दून गर्ल्स स्कूल में प्रसिद्ध भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा एक मनमोहक राजस्थानी लोक नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रदर्शन में भगवान कृष्ण को समर्पित एक भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति शामिल रही, जिसके बाद ‘केसरिया बलमा पधारो मारे देश’ पर एक जीवंत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, कालबेलिया, भवाई, घूमर और तेरहताली जैसे लोक नृत्यों ने कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ा दिया। राजस्थान के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र बाड़मेर से आने वाले भुट्टे खान मंगनियार न केवल एक उच्च कुशल कलाकार हैं, बल्कि लोककथाओं के एक समर्पित प्रवर्तक भी हैं। उन्होंने सैकड़ों लोक कलाकारों के साथ मिलकर राजस्थान की जीवंत परंपराओं को दुनिया भर के दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया है। उनकी उल्लेखनीय प्रस्तुतियों में कोक स्टूडियो में प्रदर्शन और अभूतपूर्व पहल ‘धरोहर’ शामिल हैं, जिसके माध्यम से भारत और विदेश के लोक कलाकारों को एक साथ आने का मौक़ा मिला। ग़ौरतलब है कि वह सितंबर 2007 में रूस में आयोजित भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भव्य प्रदर्शन का एक अहम हिस्सा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्रों में एक ने कहा, “भुट्टे खान मंगनियार का प्रदर्शन वास्तव में मनमोहक था। मेरे लिए यह कार्यक्रम राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध दुनिया में कदम रखने जैसा था।”

prabhatchingari

आज का राशिफल: मिथुन संभलकर चलें, धनु की किस्मत चमकेगी

cradmin

Leave a Comment