Prabhat Chingari
खेल–जगत

आईपीएल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर, हैदराबाद ने बनाया व मुंबई को 278 रनों का दिया लक्ष्य

देहरादून, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. उसने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया. हैदराबाद ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 277 रन बनाए. हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 80 रन बनाए. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 4 चौके लगाए. अभिषेक शर्मा ने 63 रन और ट्रेविस हेड ने 62 रन बनाए. मार्करम ने नाबाद 42 रन बनाए.

इससे पहले आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाया था. उसने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे.

मुंबई के लिए पीयूष चावला सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 2 ओवरों में 34 रन दिए और 1 विकेट लिया. मफाका ने 4 ओवरों में 66 रन लुटाए. शम्स मुलानी ने 2 ओवरों में 33 रन दिए. हार्दिक पांड्या ने 4 ओवरों में 46 रन देकर 1 विकेट लिया. कोएत्जे ने 4 ओवरों में 57 रन दिए

Related posts

औली के पर्यटन विकास व खेल सुविधाओं में इजाफे के लिए ‘औली विकास प्राधिकरण’ का गठन किया जाएगा

prabhatchingari

UPES का दबदबा बरकरार, छठी बार बना शहीद मेमोरियल कप विजेता

cradmin

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर खिलाड़ियों को दी बधाई

prabhatchingari

खेल मंत्री ने कबड्डी व कलारीपयट्टू के देखें मैच

prabhatchingari

आरोपी को फांसी देने के साथ ही धर्मांतरण विरोध कानून लागू किए जाने की मांग की | Along with hanging the accused, demanded the implementation of anti-conversion law

cradmin

रोमांचक मैच जीत कर, भारत बना विश्व चैम्पियन । सभी भारतीयों को बधाई

prabhatchingari

Leave a Comment