Advertisement

पहाड़ी से खाई में गिरे युवक की SDRF ने बचाई जान,

By: prabhatchingari

On: Thursday, March 28, 2024 6:30 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून ,नैनीताल आज आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी से एक युवक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त घायल युवक तक पहुंच बनाई व प्राथमिक उपचार देकर स्ट्रेचर द्वारा लगभग 2 किमी पैदल वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर स्वयं के वाहन से बिना देरी के सुरक्षित अस्पताल भिजवाया गया।

उक्त युवक पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी में घूमने आया था व पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

*घायल युवक का नाम :- आयुष कोहली, उम्र 16 वर्षनिवासी -मल्लीताल

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment