Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा महानगर अध्यक्ष के द्वारा सभी ऑटो विक्रम पर ऑटो में सवार मोदी परिवार के पोस्टर को लगवाया

देहरादून भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी ऑटो विक्रम पर *ऑटो में सवार मोदी परिवार* के पोस्टर को लगवाया गया।

कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री मंच से यह कहते हैं कि पूरा देश मेरा परिवार है तो देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति मोदी जी के परिवार का सदस्य है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा युवाओं के साथ ऑटो विक्रमों पर पोस्टर लगाए गए वहीं ऑटो एवं विक्रम चालकों के उत्साह को देखते हुए ऐसा नजर आ रहा था कि आज जहां मोदी जी सभी को अपना परिवार का सदस्य बताते हैं तो आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति भी मोदी जी को अपने परिवार का सदस्य समझता है यही कारण है कि 2014 के बाद माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता के बीच में काम करते हुए अपने काम के दम पर लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाए रखे हुए हैं हम जानते हैं कि आने वाले चुनाव में देश का प्रत्येक व्यक्ति मोदी जी के समर्थन में अपने मतदान का प्रयोग कर मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे ।

कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संदीप मुखर्जी विपिन खंडूरी युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट तरुण जैन शहजाद खान पवन‌ विक्रम यूनियन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

अजय सिंह होंगे दून के नए एसएसपी

prabhatchingari

हल्द्वानी के पास गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित जीप। पांच की मौत

prabhatchingari

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

cradmin

छात्रों का भविष्य सुरक्षित, परीक्षाएँ होंगी निष्पक्ष और पारदर्शी : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, 2 राशियों के लिए चेतावनी

cradmin

फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने माजरी ग्रांट गांव में पुस्तकालय का उद्घाटन

prabhatchingari

Leave a Comment