Prabhat Chingari
राजनीती

थराली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न…..

*थराली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
थराली में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।
पर्यटन नगरी ग्वालदम में विधानसभा प्रभारी समीर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा मौजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई बैठक में संयोजक कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को मनमुटाव खत्म कर एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में कार्य करने को कहा वही मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों पहुंचाने तथा पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को 40000 से अधिक मतों से जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा और कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक कर आम जन तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा उन्होंने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिला मंत्री पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष देवाल उमेश मिश्रा , प्रमुख देवाल दर्शन दानू,पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, मंडल उपाध्यक्ष प्रदुमन शाह, प्रमुख कविता देवी, भावना रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंदन परिहार, हरिश्चंद्र जोशी सहित सभी मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

cradmin

गोपेश्वर में सीएम श्री धामी का भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब….

prabhatchingari

बद्रीनाथ सीट से इस निर्दलीय प्रत्याशी का हुआ नामांकन रद्द,अब एक निर्दलीय सहित तीन पार्टियों के नेता मैदान में

prabhatchingari

भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत: महानगर के विभिन्न मंडलों में हुई कार्यकर्ताओ की कार्यशाला, गांवों में जाकर देंगे सरकारी योजनाओं की जानकारी

prabhatchingari

भाजपा 31 अक्टूबर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्रा…

cradmin

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

prabhatchingari

Leave a Comment