देहरादून लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले एक बार फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।दिनेश अग्रवाल ने इस्तीफा पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए कहा कि वह अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं उसको स्वीकार करने का कष्ट करें।वही सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिनेश अग्रवाल जल्द भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं । खबर है कि कल वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। साथ ही खबर है कि देहरादून के कई पार्षद उनके साथ बीजेपी का दामन थामेगे।
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस, कई पार्षद भी दे सकते हैं झटका
By: prabhatchingari
On: Saturday, April 6, 2024 10:13 PM
---Advertisement---





