Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

देहरादून:-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज हिमालय संस्कृति कला केन्द्र निम्बूवाला देहरादून में जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने उपस्थित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए कोई स्थान नही है। एक त्रुटि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, इसके लिए आवश्यक है जो प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिखाया जा रहा है उसका अक्षरशः अनुपालन किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने डॉक मतपत्र सुविधा स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारीध्नोडल अधिकारी कार्मिकध्स्वीप सुश्री झरना कमठान ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए निर्वाचन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, दायित्वों रिर्पोटिंग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, मास्टर ट्रेनरध्निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ मनीष बिष्ट एवं गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा सहित सहायक रिर्टर्निंग अधिकारी धर्मपुर शेलन्द्र नेगी, विकासनगर विनोद कुमार कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

cradmin

एचडीएफसी लाइफ ने गारंटीकृत लाभ के साथ ‘एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव’ लॉन्च किया

prabhatchingari

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर ने दुर्लभ स्थिति वाले नवजात शिशु की जीवन रक्षक सर्जरी की

cradmin

दून समेत पांच जिलों मे भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड ने ‘ऑरम’ के साथ अपने सुपर प्रीमियम क्रेडिट कार्ड प्ले को बढ़ावा दिया

prabhatchingari

पेंशनधारकों को बड़ी राहत: सीएम धामी ने डीबीटी से जारी की 140 करोड़ से अधिक की राशि

cradmin

Leave a Comment