Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा करियर काउंसलिंग तथा मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत गैरसैंण के विद्यालयों का दौरा किया

*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा करियर काउंसलिंग तथा मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत गैरसैंण के विद्यालयों का दौरा किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
“” नशा समाज का दुश्मन है” यह बात गैरसैंण विकासखंड के विभिन्न विद्यालय के अनुश्रवण के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत जी द्वारा करियर काउंसलिंग तथा मार्गदर्शन कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज आगरचट्टी, रा. इ. का. गैरसैंण व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण में कही। तथा सभी को स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से अवगत कराया गया।
प्राचार्य द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूणी मल्ली में घनश्याम ढौंडियाल द्वारा किऐ कार्यों की सराहना की गयी। रा. प्रा. वि. रायड़ा तल्ला, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण, रा. प्रा. वि.गैरसैंण, रा. बा. इ. का. गैरसैंण के विभिन्न विद्यालयों के अनुश्रवण के दौरान डायट प्राचार्य सारस्वत द्वारा अध्यापकों तथा छात्रों को मार्गदर्शित किया गया‌। अच्छे नागरिक बनने हेतु अच्छे जीवन मूल्यों , नैतिक ज्ञान की आवश्यकताओं पर बल दिया गया।
डायट प्राचार्य द्वारा विभिन्न छात्र उपयोगी गतिविधियों का निरीक्षण किया गया‌। इस दौरान टीम में डायट के लखपत सिंह बर्त्वाल, प्रदीप चंद्र नौटियाल, सुबोध कुमार डिमरी मौजूद रहे।

Related posts

सीएसआर मद से मिले दो वाहन, मुख्यमंत्री ने टनकपुर से किए रवाना

cradmin

अतिथि देवो भवः के भाव के साथ भू-बैकुण्ठ धाम में श्रद्धालुओं का सहारा बन रही मित्र पुलिस

prabhatchingari

ब्राह्मण समाज महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव 10 नवंबर को

prabhatchingari

श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री बदरीनाथ धाम, में तीन दिवसीय हनुमान कथा

prabhatchingari

एसजेवीएन को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित नवरत्न का दर्जा प्रदान किया गया।

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: महाराज

cradmin

Leave a Comment