Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जोरदार धमाके की आवाज पर सक्रिय दून पुलिस के अनुसार वायुसेना के फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम की संभावना

देहरादून:- आज कंट्रोल रूम को अलग-अलग नम्बरों से एफआरआई तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना प्राप्त हुई।

दून पुलिस के अनुसार सूचना को वेरीफाई करने के लिये तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर मौके पर रवाना की गई पर उक्त स्थानों पर किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

सोमवार को कंट्रोल रूम देहरादून में देहरादून के आस-पास के इलाकों में एक जोरदार धमाका सुने जाने की सूचनाएं लगातार प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सूचना की जानकारी की गई तो यह धमाके की आवाज़ हवा मे होने की पुष्टि लोगों द्वारा की गयी।

विभिन्न एजेंसी से संपर्क किया गया और प्रारंभिक जानकारी मे ऐसा पता चला कि वायु सेना के फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम की संभावना है।

सामरिक महत्व के कारण ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती इसलिए स्थानीय जनता से अनुरोध है कि संयम बनाए रखें तथा भयभीत न हो। किसी को भी कोई समस्या हो तो वह कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकते है।

आम जनमानस से अनुरोध है कि ऐसी किसी सूचना पर घबरायें न,संयम बनाए रखें। पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित ऐजेन्सीज से सम्पर्क कर सूचना की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किये भगवान बदरीविशाल के दर्शन ।

cradmin

न्यूगो ने भारत में पूरे किए 3 साल; देश के इलेक्ट्रिक इंटरसिटी सेगमेंट में है सबसे आगे

cradmin

15 जून को खुलेंगे माणा स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट

cradmin

कुमाऊं रेजिमेंट का 24 वर्षीय एक जवान शहीद, सर में मारी गोली

prabhatchingari

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आराकोट से मूनाकोट तक बहुउद्देशीय शिविर

cradmin

महर्षि दयानंदजी की 200वीं जयंती पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर: राष्ट्रपति

prabhatchingari

Leave a Comment