Advertisement

बेतालघाट के पास खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत

By: prabhatchingari

On: Tuesday, April 9, 2024 9:29 AM

Google News
Follow Us

नैनीताल – आपदा कण्ट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए SDRF टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

*घायलों का विवरण*
1 छोटू चौधरी उर्फ जनल
2 शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी

*मृतको के नाम :-*
1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष
2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष
3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष
4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष
5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष
6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष
7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष
8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।

चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment