Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मुख्यमंत्री धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन…..

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उदघाटन किया। प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। बताया कि यज्ञोपैथी रिचर्स सेंटर में विभिन्न बीमारियों के उपचार को लेकर शोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक किए गए शोधों में अनिद्रा, रक्तचाप, मानसिक रोग आदि में यज्ञोपैथी कारगर चिकित्सा पद्धति साबित हुई है। उन्होंने बताया कि बीमारियों के अनुसार विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों के मिश्रण से हवन सामग्री बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इन हवन सामग्रियों के मिश्रण से यज्ञ करने से आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर सहित विवि के विभिन्न प्रकल्पों, स्वावलंबन कार्यशाला और कागज लघु उद्योग का अध्ययन किया। प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य के विकास की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों की सराहना की।

Related posts

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से जनजातीय महोत्सव में छाया उल्लास

cradmin

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

cradmin

आंवला एकादशी व रंगभरी ग्यारस आज, कुछ राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

cradmin

डाट काली मंदिर में 223वें वार्षिकोत्सव की तिथियां घोषित, भव्य आयोजन की तैयारी

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को 17वें प्रकाशमय एनर्टिया पुरस्कार 2024 “भारत की  सर्वश्रेष्ठ जलविद्युत परियोजना उद्यम” से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग

cradmin

Leave a Comment