Advertisement

पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में ₹147 करोड़ से विकास का मेगा धमाका

By: Naveen Joshi

On: Saturday, February 28, 2026 2:22 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून/हल्द्वानी, पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में ₹147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹74 करोड़ 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से नैनीताल जिला के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ राज्य की विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल-विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे निर्णयों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और पवित्रता से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग, महादेवपुरम, झलुवाझाला, बेलपोखरा एवं बैलपड़ाव में नलकूप निर्माण सहित महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं समेत कुल 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें कसियालेख-धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी मार्ग, चाफी-पदमपुरी-धानाचुली मार्ग, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सड़क मरम्मत, देवरामपुर-गौलागेट सड़क सुधारीकरण, हल्दूचौड़-गौलारोड डीबीएमसी कार्य, चांदनी चौक-घुड़दौड़ मार्ग सुधार, पीपल पोखरा राइजिंग स्टेशन निर्माण तथा पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग कार्य सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष योजनांतर्गत सहायता (एसपीए) के अंतर्गत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना (लागत ₹15443 लाख) का भूमि पूजन भी किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment