Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

उपनलकर्मी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक के ग्राम हुडोली निवासी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।
विदित हो कि धनवीर सिंह नेगी यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्यरत थे और अप्रैल माह में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनका दुखद निधन हो गया था। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता बलबीर सिंह नेगी को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से शीघ्र ही दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 50 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी परिजनों को दी जाएगी। इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उपनल एमडी बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, पिता बलबीर सिंह नेगी, प्रकाश रावत, हेमराज रावत आदि उपस्थित रहे।

Related posts

धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया गहरा शोक

cradmin

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह 2025

cradmin

उत्तराखण्ड के विकास में नाबार्ड की अहम भूमिका : कृषि मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन चिंतन, उद्बोधन और पाँच समानांतर सत्रों की सार्थक शुरुआत

cradmin

देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

cradmin

सैन्य धाम मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय एवं सीबीआई का हस्तक्षेप स्वागत योग्य – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

Leave a Comment