---Advertisement---

बीआईएस देहरादून: हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति”

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 16, 2025 4:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

हरिद्वार, 
स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा द्वारा जिला कारागार, हरिद्वार में कैदियों हेतु एक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला कारागार प्रशासन से —

  •  मनोज कुमार आर्या, वरिष्ठ अधीक्षक
  •  विकास चन्द्रा, प्रभारी जेलर
  •  प्रमोद दानू, उप जेलर
  •  आर.सी. गैरोला, मुख्य फार्मासिस्ट
    विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख  सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने संदेश के माध्यम से जिला कारागार हरिद्वार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का संचालन

  •  नीलम सिंह, संयुक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक ‘डी’
  •  सरिता त्रिपाठी, मानक संवर्धन अधिकारी
  •  बिशन सिंह रावत, संसाधन व्यक्ति
    द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कैदियों को मानकों के महत्व, गुणवत्ता नियंत्रण, हॉलमार्किंग तथा उपभोक्ता अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करने वाले संदेश साझा किए गए।

कैदियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और सांस्कृतिक नृत्य भी किया। इससे पूरा वातावरण प्रेरणादायी एवं उल्लासपूर्ण हो उठा।

यह संवेदीकरण कार्यक्रम कैदियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ। इससे उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुनः स्थापित होने की दिशा में प्रेरणा मिली।

भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा ने जिला कारागार प्रशासन, हरिद्वार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment