Advertisement

ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पतालों से दूरस्थ गांवों को मिली राहत

By: Naveen Joshi

On: Saturday, January 3, 2026 6:45 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से संचालित चलते-फिरते अस्पताल (मोबाइल मेडिकल यूनिट) ने चमोली और टिहरी जनपद के दूरस्थ एवं अस्पतालविहीन गांवों में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों, दवाइयों और लैब सुविधाओं को अपने गांव में पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद यूनिटों ने चमोली और टिहरी जनपद के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर मरीजों की ओपीडी सेवाएं प्रारंभ कीं। डॉक्टरों द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, साथ ही प्राथमिक लैब परीक्षण भी किए गए।

टिहरी जनपद के भिलंगना विकासखंड के गोना गांव तथा चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड के जिलासू गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य रोगों की ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक चिकित्सीय जांच, निशुल्क औषधि वितरण एवं जटिल मामलों में उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफरल जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। इन शिविरों में आसपास के गांवों से आए लोगों सहित 100 से अधिक रोगियों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं।

इस सेवा के संचालन के लिए कुशल चिकित्सा दल की तैनाती की गई है, जिसमें चिकित्सक डॉ. जय चौधरी एवं डॉ. प्रखर शर्मा, लैब टेक्नीशियन सचिन पांडे तथा फार्मासिस्ट अमित रावत शामिल हैं।

जिलासू गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के पहुंचने पर ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में जिला पंचायत चमोली के  अध्यक्ष  दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष  लक्ष्मण खत्री, ग्राम प्रधान जिलासू  सोहन लाल, ग्राम प्रधान कांडई  मदन सिंह, ग्राम प्रधान ऐरास श्री विजयपाल, ग्राम प्रधान उत्तरौं  सतेश्वरी देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment