Advertisement

ग्राफिक एरा में 21 अगस्त से स्मार्ट सिटीज़ पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 23, 2026 5:46 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,। ग्राफिक एरा में देश-विदेश के विशेषज्ञ स्मार्ट सिटीज़, भविष्य के शहरों की परिकल्पना, आधुनिक शहरी विकास, नई तकनीकों और सतत् विकास की चुनौतियों व संभावनाओं पर मंथन करेंगे।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में तीसरे इंटरनेशनल स्मार्ट एंड फ्यूचर सिटीज कॉन्क्लेव के पोस्टर का विमोचन किया गया। दो दिवसीय इस कॉन्क्लेव में देश विदेश के राजनयिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैश्विक उद्योगपति, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में डिजिटल डिप्लोमेसी, अक्षय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। इस तीसरे इंटरनेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन 21 और 22 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में किया जाएगा।

 

इस विमोचन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, हेड ऑफ ग्राफिक एरा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डा. नवनीत रावत, हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट डा. एन. एस. बोहरा के साथ डा. अजय पांडे और जीसीसीआई की डायरेक्टर डा. मोहिनी और किरण मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment