Advertisement

चमोली में हुआ इन्सपायर अवार्ड मानक में शत् प्रतिशत नामांकन

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 16, 2026 7:33 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यालयी शिक्षा के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जनपद चमोली ने शत् प्रतिशत नामांकन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह बात जिला समन्वयक भौतिक प्रवक्ता गम्भीर असवाल कही।

जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि जनपद में यू-डाइस में पंजीकृत राजकीय / अशासकीय / मान्यता प्राप्त 520 विद्यालयों के 2518 छात्र-छात्राओं का नवाचारी आइडिया इन्स्पायर पोर्टल पर अपलोड कर इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के लिए कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था। इंस्पायर अवार्ड मानक का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने आसपास की सामाजिक एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव विचार प्रस्तुत किये गये।

नामांकन के पश्चात नेशनल स्तर पर नेशनल इनोवेशन फाउण्डेशन द्वारा उत्कृष्ट आइडिया का चयन किया जाता है।

जिला समन्वयक गम्भीर असवाल ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचार को मॉडल या प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने के लिऐ ₹10,000 की प्रोत्साहन धनराशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। उत्कृष्ट नवाचारों को जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। जनपद में सभी विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं समाजोपयोगी नवाचारों का चयन कर निर्धारित तिथि 15 सितम्बर 2026 तक अपलोड कर राज्य में शत् प्रतिशत नामांकन की उपलब्धि प्राप्त कर जनपद चमोली का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि जनपद चमोली से विद्यालयों द्वारा शत् प्रतिशत नामांकन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली/ प्राचार्य डायट आकाश सारस्वत जी द्वारा जिला समन्वयक /ब्लाक समन्वयक ,संस्थाध्यक्षों व सभी शिक्षकों का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment