Advertisement

ग्राफिक एरा में छात्रों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 2, 2025 2:11 AM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को रिटेल लीड, ई-कॉमर्स और सॉफ्ट स्किल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। यह सीखने के लिए 100 घंटे का एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शुरू हो गया।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 100 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने किया। इस 100 घंटे के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और बदलते कारोबारी परिदृश्यों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को रिटेल लीड, ई-कॉमर्स, ग्राहक व्यवहार, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मार्केट एनालिटिक्स जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कॉमर्स विभाग, आईसीटी अकैडमी और इन्फोसिस ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग की एचओडी डा. रूपा खन्ना, इंफोसिस के ट्रेनर श्री भूवेश सोनी के साथ सी.ए. प्रीति शर्मा, हिमानी उप्रेती, डा. अमित कुमार उनियाल अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment