---Advertisement---

उत्तराखंड में 12 घंटे की नॉलेज मैराथन पहला ऐतिहासिक आयोजन

By: Naveen Joshi

On: Thursday, August 14, 2025 1:20 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, गुरु नानक कॉलेज, देहरादून ने राज्य के शैक्षणिक इतिहास में नया अध्याय लिखते हुए उत्तराखंड की पहली 12 घंटे की नॉन-स्टॉप नॉलेज मैराथन 2025 का सफल आयोजन किया।
BCA (NEP 2020) पाठ्यक्रम का संपूर्ण कवरेज एक ही रात में — 13 अगस्त रात 8 बजे से 14 अगस्त सुबह 8 बजे तक — लाइव सेशन में कराया गया, जिसे यूट्यूब पर हज़ारों दर्शकों ने देखा।
डॉ. गिरीराज गुप्ता द्वारा संचालित इस अद्वितीय सत्र ने शिक्षा, अनुशासन और डिजिटल नवाचार का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

आंकड़ों ने भी इस आयोजन की सफलता की पुष्टि की — 1,531 व्यूज़, कुल 304 घंटे 10 मिनट का वॉच टाइम और औसत व्यूअरशिप 11 मिनट 55 सेकंड।

कॉलेज के CEO  भूपिंदर सिंह ने कहा, “गुरु नानक कॉलेज हमेशा नवाचार और गुणवत्ता शिक्षा में अग्रणी रहा है।”
COO  विनीत अरोड़ा ने इसे छात्रों के लिए “मानसिक व शैक्षणिक प्रेरणा का स्रोत” बताया।
CSO  सैथजीत सिंह ने इसे “लाइव सीखने की क्रांतिकारी पहल” करार दिया, जबकि रजिस्ट्रार  ललित कुमार ने टीम की प्रतिबद्धता और अनुशासन को सराहा।
डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा, “स्पष्ट उद्देश्य से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।”

तकनीकी व प्रबंधन सहयोग में वरुण कुमार, वरुण चुग और श्री शैलेन्द्र की अहम भूमिका रही।

इस ऐतिहासिक पहल के साथ गुरु नानक कॉलेज ने साबित किया कि सच्ची निष्ठा और नवाचार से शिक्षा न केवल दी जा सकती है, बल्कि प्रेरणा में बदली जा सकती है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment