राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में 1200 अभ्यर्थियों ने दी नर्सिंग की परीक्षा

By: prabhatchingari

On: Sunday, June 16, 2024 6:08 PM

Google News
Follow Us
------

*राजकीय नर्सिंग कॉलेज पठियालधार गोपेश्वर में 1200 अभ्यर्थियों ने दी नर्सिंग की परीक्षा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय नर्सिंग कॉलेज पठियालधार गोपेश्वर में दो दिनों से चल रही प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।
परीक्षा केंद्र की अधीक्षक, प्राचार्य डॉ ममता कपरूवान ने बताया कि दो दिन तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा में कुल 1288 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें बीएससी नर्सिंग हेतु 497, एएनएम हेतु 324, जीएनएम हेतु 361, पैरामेडिकल हेतु कुल 103 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
प्रवेश परीक्षा के पर्यवेक्षक डॉ डीएस नेगी एवं डॉ जेएस नेगी ने बताया कि चार सत्रों में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर निधि, शालिनी, विश्विद्यालय प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह राणा, सैन सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment