Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार : रेखा आर्या

 

 

देहरादून,  प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण 4 सितंबर को किया जाएगा।

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

यह आयोजन 4 सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है, इस काम में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहने करती हैं और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।

Related posts

रांसी में भी आयोजित हों राष्ट्रीय खेल – संघर्ष समिति

prabhatchingari

टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन

prabhatchingari

आज का राशिफल: कुंभ न लें जोखिम, मिथुन को धन लाभ संभव, तुला-सिंह स्वास्थ्य पर दें ध्यान

cradmin

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

cradmin

गणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर कुछ इस तरह दिखेगी उत्तराखंड की झांकी.

prabhatchingari

विकसित भारत यंग लीडर्स थीम पर आधारित राज्य युवा महोत्सव 2025- 26 का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment