Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

इन्स्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में जनपद चमोली के 139 विद्यार्थियों का हुआ चयन

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की विद्यालयी शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण योजना ‌इन्सपायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद चमोली से 139 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 25 फरवरी 2026 को परिणाम घोषित किया गया।

जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यालयी शिक्षा के कक्षा 6-12 तक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व अपने परिवेश में होने वाली विभिन्न समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान हेतु नवाचारी आइडिया आमंत्रित किए जाते हैं जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के माध्यम से इन्स्पायर पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। तथा चयनित बच्चों को भारत सरकार द्वारा क्रियाकारी माडल/प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10000रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के खातों में भेजी जाती है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्रीकांत पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पंकज उप्रेती व समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी/उप-शिक्षा अधिकारी चमोली द्वारा जनपद से बच्चों के चयनित होने पर खुशी जाहिर करते हुए इन्स्पायर टीम चमोली को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।।

Related posts

साई कैलिडोस्कोप 2025 का रोमांचक समापन, द्रविड़ डॉजर्स ने एसआईआरएस चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

prabhatchingari

विवाद से नहीं वार्ता से तलाशें समाधान

prabhatchingari

16 सूत्रीय मांगों को लेकर गौचर में चल रहे धरना प्रदर्शन को मिला क्षेत्रीय ग्रामीणों का समर्थन

prabhatchingari

दूसरे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने झोकी ताकत*

cradmin

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह में दिव्यांजनो को किया सम्मानित

prabhatchingari

एनयूसीएफडीसी और सीएससी एसपीवी ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए समझौता किया

cradmin

Leave a Comment