Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

चमोली में पीएम किसान निधि पाने वाले 162 को अपात्र घोषित…

*चमोली जिले में पीएम किसान निधि पाने वाले 162 को अपात्र घोषित*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले में पीएम किसान निधि पाने वाले 162 को अपात्र मानते हुए उनसे धनराशि वापस लिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पीएम किसान निधि की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर मुख्य कृषि अधिकारी और उपजिलाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि जनपद में केंद्र सरकार की ओर से संचालित पीएम किसान निधि योजना के तहत 46 हजार 874 किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में योजना के संपादन के लिए की गई ई-केवाईसी और आधार लिंक के आधार पर जनपद के 162 किसानों की आय में मानकों से अधिक वृद्धि होने के बाद अपात्र पाया गया है। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश के क्रम में नियमानुसार चिह्नित किसानों से 17 लाख 68 हजार की धनराशि किसानों की ओर से जमा की जानी है। जिसे लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर च्नित किसानों को नोटिस जारी कर धनराशि जमा करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अपात्र किसानों की सूची में शामिल हुए किसान ऑनलाइन रिफंड के माध्यम से धनराशि जमा करवा सकेंगे। जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन रिफंड की सुविधा शुरु की गई है। जिसमें किसान की ओर से रिफंड धनराशि सीधे भारत सरकार को प्रत्यावर्तित की जा सकेगी। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी और सहायक भूलेख अधिकारी राकेश पल्लव आदि मौजूद रहे।

Related posts

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाकर ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को सशक्त बनाता है एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेज़ इंडिया

cradmin

हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

cradmin

उत्तराखण्ड के तीन एनसीसी कैडेट्स ने किया माउंट एवरेस्ट फतह, देश को किया गौरवान्वित

prabhatchingari

72 वें राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया विधिवत् उद्घाटन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मिनी सचिवालय बमोथ में हुआ शुरू

prabhatchingari

बालक को परिजनों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई मासूम चेहरे की मुस्कान

cradmin

Leave a Comment