Advertisement

देहरादून में वर्षों बाद खुलीं 17 नई सस्ता गल्ला दुकानें

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 27, 2025 5:25 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,
जिलाधिकारी  सविन बंसल की पहल और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के सुशासन के संकल्प के तहत देहरादून शहरी क्षेत्र में 17 नई उचित दर (सस्ता गल्ला) दुकानें खोली गई हैं। इससे न केवल दर्जनों परिवारों को रोजगार मिला है, बल्कि हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी, सर्दी व बरसात में लगने वाली भीड़ से राहत मिली है।

कई वर्षों से शहरी इलाकों में रहस्यमयी कारणों से नई दुकानों का आवंटन नहीं हो रहा था। जिलाधिकारी द्वारा धूल फांक रही पत्रावलियों को पुनः सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप विज्ञप्ति जारी कर चयन समिति गठित की गई, और प्रक्रिया पूर्ण कर 17 नई दुकानों का आवंटन कर दिया गया।

इन दुकानों की स्वीकृति से न केवल राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सहूलियत आई है, बल्कि भीषण मौसम में उपभोक्ताओं को भीड़ से जूझने की मजबूरी से मुक्ति भी मिली है। यह निर्णय प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनहित में तत्परता का परिचायक है।

जनपद के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र में, उचित दर विक्रेताओं के देहांत, त्यागपत्र व उपभोक्ता भार बढ़ने के कारण, इन्वेस्ट उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए। चयन समिति की संस्तुति के आधार पर, जिला प्रशासन ने निम्न क्षेत्रों में उचित दर दुकानों का आवंटन किया:

क्षेत्र स्थान आवंटित विक्रेता
क्लेमेंटाउन लक्खीबाग जुबेर अंसारी
भारूवाला इन्द्रपुरी फार्म अशोक कुमार परिहार
भण्डारी बाग नूपुर गोयल
डालनवाला बरीघाट कैनाल रोड सुशीला
मियावाला नत्थुवाला सिद्धार्थ अरोड़ा
प्रेमनगर शांति बिहार, गोबिन्दगढ़ सूर्य ढींगरा
प्रेमनगर विजय पार्क सतीश
रायपुर (प्रथम) नेहरू ग्राम अनुपमा यादव
रायपुर जैन प्लॉट, वाणी विहार शशांक
ऋषिकेश IDPL कॉलोनी प्रीति दीक्षित
सहसपुर चंद्रबनी, चोयला मोहित सिंह
देहराखास कारगी बैजंती माला यादव
दीप नगर वैशाली, ब्रह्मपुरी जसवीर सिंह
बंजारावाला अलीशा जावेद
रायपुर (द्वितीय) हरबंशवाला आशामा खातून
रायपुर महेश्वरी विहार पुलमा

यह कदम निहित स्वार्थों को दरकिनार कर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से जनसेवा की दिशा में मील का पत्थर है।‌

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment