---Advertisement---

ग्राफिक एरा हिल से 193 का टीसीएस में प्लेसमेंट

By: prabhatchingari

On: Thursday, August 1, 2024 4:13 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: देश की प्रमुख कम्पनी टीसीएस ने ग्राफिक एरा के बीटेक के 286 छात्र छात्राओं का प्लेसमेंट के लिए चयन कर लिया है। इनमें 193 विद्यार्थी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हैं। इन्हें मिलाकर अब तक वर्ष 2024 बैच के 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं के देश विदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट हो चुके हैं। इस सत्र में बीटेक के छात्र छात्राओं को 54.03 लाख रुपये तक के पैकेज पर प्लेसमेंट के ऑफर मिले हैं।

टीसीएस ने लिखित परीक्षा और इन्टरव्यू के कई दौर के बाद ग्राफिक एरा से 286 छात्र छात्राओं का चयन किया है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से टीसीएस में प्लेसमेंट पाने वाले 193 छात्र छात्राओं को नौ लाख रुपये तक के पैकेज ऑफर किये गये हैं। इनमें से 166 छात्र छात्राएं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून कैम्पस के, 22 भीमताल कैम्पस के और पांच हल्द्वानी परिसर के हैं। इनके साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 93 छात्र छात्राओं को टीसीएस ने प्लेसमेंट के ऑफर दिये हैं।

ग्राफिक एरा के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ राजेश पोखरियाल ने बताया कि इन्हें मिलाकर वर्ष 2024 बैच के 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट के ऑफर मिल चुके हैं। बीटेक में सर्वाधिक 54.03 लाख रुपये का पैकेज इस सत्र में छात्रा ऋद्धि शिवहरे को मिला है। इस साल 53 से अधिक छात्र छात्राओं को 20 से 54.03 लाख रुपये तक के पैकेज मिले हैं। इनके अलावा ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को 19.50 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुना गया है।

ग्राफिक एरा से प्लेसमेंट करने वाली कम्पनियों में गूगल, डीई शॉ, वॉल्वो, एडोबी, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेपाल, इंट्यूट, वॉलमार्ट, मीशू, जसपे, जेडस्केलर समेत देश विदेश की 250 से अधिक कम्पनियां शामिल हैं। प्लेसमेंट के लिए कम्पनियों के आने का सिलसिला अभी चल रहा है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 1, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

April 28, 2026

April 28, 2026

Leave a Comment