Advertisement

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2100 मरीजों ने उठाया लाभ

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 30, 2025 1:19 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून/रुद्रप्रयाग।,श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से  श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी, रुद्रप्रयाग में कैंसर जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए निःशुल्क परामर्श और दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरत चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग, श्रीमती पूनम कठैत, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग, संतोष रावत, नगर पालिका अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, ओमप्रकाश सेमवाल, संस्थापक कलश संस्था एवं गढ़वाली कवि तथा राकेश सिंह चौहान, प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि भरत चौधरी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून न केवल शहरी बल्कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवा का प्रकाश फैला रहा है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल को समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया। विधायक ने इस अवसर पर विद्यालय को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। पूनम कठैत ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनजागरूकता फैलाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अनुरोध किया कि भविष्य में भी रुद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाए। संतोष रावत ने एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। शिविर में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने प्रतिभागियों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, रोकथाम और शीघ्र निदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में पहचाने जाने पर अधिकांश कैंसर का सफलतापूर्वक उपचार संभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में केशव चंद लखेड़ा, प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रीनगर, बुद्धिबल्लभ डोभाल, प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग, हरिशंकर गौड़, जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक—डॉ. अजीत तिवारी (कैंसर सर्जरी), डॉ. रोहिताश शर्मा (न्यूरोलॉजी), डॉ. माणिक त्यागी (हृदय रोग), डॉ. चेताली (आईवीएफ एवं स्त्री रोग), डॉ. आशुतोष भट्ट, डॉ. श्वेतांशु शर्मा (मेडिसिन), डॉ. ऋषभ शर्मा (बाल रोग), डॉ. हर्षित (ईएनटी), डॉ. कनिष्क जोशी (नेत्र), डॉ. सुमित मेहता (मनोचिकित्सा), डॉ. प्रणव कोठियाल (हड्डी रोग), डॉ. निशांत (सर्जरी), डॉ. शिवानी थपलियाल (दंत रोग), डॉ. सुशांत किमोठी व डॉ. गौरव (फिजियोथैरेपी) तथा डॉ. रवि शुभंग (त्वचा एवं यौन रोग) ने परामर्श दिया। अस्पताल की ओर से रोगियों की नि:शुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें की गईं और निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment