देहरादून, जोधा फिल्म्स, दिल्ली के बैनर तले निर्मित उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित आंचलिक फिल्म ‘घंगतोल’ का टीज़र आज देहरादून स्थित प्रेस क्लब में भव्य रूप से जारी किया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता का भी आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म से जुड़े निर्माता, कलाकार एवं तकनीकी दल के सदस्य उपस्थित रहे। फिल्म के निर्माता संजय जोशी, नीता जोशी और सुधीर धर हैं, जबकि फिल्म का कुशल निर्देशन उत्तराखंड सिनेमा जगत की पहली महिला निर्देशक और जानी-मानी अभिनेत्री श्रीमती सुशीला रावत ने किया है। संगीतकार हैं लोक एवं फोक संगीत के मर्मज्ञ राजेन्द्र चौहान, डीओपी ध्रुव त्यागी, साउंड रिकॉर्डिस्ट जितेन्द्र पाठक, एडिटर पुष्कर पंत तथा प्रोडक्शन प्रमुख खुशहाल सिंह बिष्ट हैं। मुख्य कलाकारों में जितेन बिष्ट (मुंबई), पदमेंद्र रावत, कुलदीप असवाल, सुशील पुरोहित, विकास खत्री, खुशहाल सिंह बिष्ट, पीताम्बर चौहान, अजय बिष्ट, डाॅ. दिनेश शर्मा, राकेश धस्माना, डाॅ. सतीश कालेश्वरी, गणेश रौतेला, राजेश नौगाईं, अखिलेश भट्ट, हरेंद्र रावत, उमेश बन्दूनी और रमेश परदेसी सहित अनेक कलाकार शामिल हैं। फिल्म के गीतकार हैं राजा बिष्ट, सुशीला रावत, डाॅ. सतीश कालेश्वरी और शिवानंद नौटियाल, जबकि इन गीतों को स्वर प्रदान किए हैं उत्तराखंड के लोकगायक गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, स्वर कोकिला कल्पना चौहान, रोहित चौहान, अनुराधा निराला, प्रतिक्षा बमराड़ा और विवेक नौटियाल ने। महिला कलाकारों में सुशीला रावत, सृष्टि रावत, प्रज्ञा रावत, किरन लखेड़ा, भावना नेगी, सुमन काला, संगीता बिष्ट, अंजू भंडारी, नीलम रावत, ममता कर्नाटक, अनीता सेंडवाल, नीलम माधवाल, बबली अधिकारी, वैभवी और मुस्कान भंडारी शामिल हैं। बाल कलाकारों में एकाग्र कालेश्वरी, दक्ष भंडारी और यश जगवाण ने अभिनय किया है। फिल्म की एक विशेषता यह भी रही कि दिल्ली की श्रीमती देवकी रावत और उनकी 20 सदस्यीय महिला टीम ने इस फिल्म में मनमोहक थड्या नृत्य प्रस्तुत किया है, जिससे फिल्म की सांस्कृतिक छटा और भी निखर उठी है। करीब 100 कलाकारों की बड़ी टीम के साथ निर्मित ‘घंगतोल’ की शूटिंग उत्तरकाशी ज़िले के भटवाड़ी क्षेत्र के रमणीय रैथल गाँव और उसके आसपास की वादियों में की गई है। हिमालय की सुरम्य वादियों ने फिल्म के दृश्यांकन को जीवंत बना दिया है। प्रेस वार्ता में फिल्म के निर्माता संजय जोशी, नीता जोशी और सुधीर धर, निर्देशक सुशीला रावत, प्रोडक्शन प्रमुख खुशहाल सिंह बिष्ट, कलाकार सुशील पुरोहित, सुमन काला, भावना नेगी, नीलम रावत, अनीता सेंडवाल, वैभवी, सुमित वेदवाव, अजय देव, राजेश नौगाईं, विजय डबराल और अर्चित बिष्ट, साथ ही अनिल बिष्ट, कुलानंद घनसाला, कास्ट डायरेक्टर नवल किशोर और रोशन उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फिल्म के टीज़र की सराहना करते हुए ‘घंगतोल’ की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में निर्माता संजय जोशी ने सभी आगंतुकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि “फिल्म ‘घंगतोल’ उत्तराखंड की संस्कृति, बोली और भावनाओं का जीवंत चित्रण है। हमें आशा है कि दर्शक इसे सिनेमा घरों में भरपूर प्यार देंगे।”
