Advertisement

ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट, गैलीलियो हाउस ने जीता खिताब

By: Naveen Joshi

On: Monday, November 24, 2025 11:01 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय केवल ज्ञान और परीक्षा के अंकों तक सीमित न रहकर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा मैदान में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

टूर्नामेंट में एरिस्टोटल हाउस और गैलीलियो हाउस के बीच कड़े मुकाबले के बाद गैलीलियो हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम की। टीम के खिलाड़ियों ने दक्षता, टीमवर्क और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया।

 

व्यक्तिगत श्रेणियों में —अर्जुन घनशाला को फुटबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

शिवांश भट्ट को बेस्ट फुटबॉलर के सम्मान से नवाजा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला, डॉ. राखी घनशाला और तेजस्वी घनशाला उपस्थित रहे। सभी अतिथियों तथा गणमान्य सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और दूरदर्शिता का विकास होता है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment