Advertisement

दून में पुलिस की बड़ी रेड: सुबह से चला जबरदस्त चेकिंग ड्राइव, 5 हजार लोग और 2600 वाहन जांचे

By: Naveen Joshi

On: Thursday, December 4, 2025 3:47 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्धों की तलाश के लिए दून पुलिस ने  पूरे जनपद में वृहद स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर चेकिंग का जायजा लिया।

 

नगर व देहात क्षेत्रों के सीमावर्ती चेक पोस्टों और आन्तरिक मार्गों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा निजी व सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान लगभग 2607 वाहनों की चेकिंग करते हुए 4924 व्यक्तियों से पूछताछ व दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

 

बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से विशेष रूप से पूछताछ कर उनकी पहचान व आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की।

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु इस प्रकार का आकस्मिक व सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment