---Advertisement---

एक नाम–एक वृक्ष’ अभियान के तहत नवजात के स्वागत में रोपा गया पौधा

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, December 17, 2025 1:18 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी के प्रति सामाजिक दायित्व का संदेश देते हुए नमस्ते सदा वत्सले फाउंडेशन द्वारा ‘नामकरण संस्कार—एक नाम, एक वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवजात शिशु के नामकरण के साथ-साथ एक पौधा रोपित कर प्रकृति से जीवनभर के रिश्ते की शुरुआत की गई।

 

कार्यक्रम में नवजात शिशु का नाम कनिष्क रखा गया। शिशु की माता लता भट्ट एवं पिता राजेंद्र चंद्र भट्ट हैं। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि जैसे बच्चा समय के साथ बढ़ता, सीखता और फलता-फूलता है, उसी प्रकार रोपा गया वृक्ष भी बड़ा होकर छाया, वायु और जीवन प्रदान करेगा।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन परिवार से चंद्रशेखर जोशी, रजनी जोशी, हेमलता जोशी, गीता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प दोहराया।

 

फाउंडेशन ने संदेश दिया— “सभी सुख इस पृथ्वी से हैं। जल है तो कल है, पेड़ है तो वायु है, वायु है तो प्राण हैं।”

नमस्ते सदा वत्सले फाउंडेशन ने नागरिकों से अपील की कि वे भी इस मुहिम से जुड़ें और प्रत्येक शुभ अवसर को प्रकृति-संरक्षण से जोड़ें।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment