Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में जला 30 फुट का रावण

देहरादून, ग्राफिक एरा में हर्षोल्लास से मनाई गई विजयादशमी,30 फुट के रावण को जला कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया ।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैदान में छात्रावासो में रहने वाले छात्र-छात्राओ के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गयाI दशहरे के पावन अवसर पर ग्राफिक एरा के शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया था। होलो पाइप और हार्ड पेपर का इस्तेमाल करके पुतले को दस सिर और चार हाथों का आकार दिया गया। रावण दहन होते ही छात्र छात्राएं जय श्री राम के नारे लगाते व एक दूसरे को बधाई देते नजर आयेI इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर दशहरे की शाम को और भी यादगार बना दिया।
इस मौके पर प्रो चांसलर प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा,कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह,प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. एम .पी सिंह शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट

prabhatchingari

ग्राफिक एरा का खाद्यान्न वितरण अभियान

prabhatchingari

करवाचौथ : जानिए कब है करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, इस विधि से करें पूजा

prabhatchingari

वाद-विवाद में अरुकांश और निधि अव्वल

cradmin

प्रसूता की मौत के 3 दिन बाद नवजात ने भी तोड़ा दम, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

cradmin

UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस…

cradmin

Leave a Comment