Advertisement

ग्राफिक एरा में मोदी के जन्मदिन पर 300 यूनिट रक्तदान

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 17, 2026 10:25 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर ग्राफिक एरा में 300 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रक्तदान किया।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। देर शाम तक चले इस शिविर में 300 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस यूनिट ने किया। शिविर में एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा. ए.एस. शुक्ला के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment