---Advertisement---

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किडनैपिंग कर फिरौती मांगने वाले 5 शातिर दबोचे

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, March 3, 2026 6:31 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किडनैपिंग और फिरौती के मामले का चंद घंटों में खुलासा कर पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  02 मार्च 2026 को वादिनी  पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय  सुरेश पुंडीर, निवासी भोजावाला, विकासनगर, देहरादून द्वारा थाना कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी गई कि सांय के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति वाहन संख्या यूके-07-एफएस-4482 तथा मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर उनके पुत्र शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट करते हुए उसे कार में डालकर अगवा कर ले गए।

कुछ समय बाद अज्ञात नंबर से कॉल कर उनके पुत्र को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 63/2026 धारा 140(2)/115(2)/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। घटना में प्रयुक्त वाहन एवं उसके स्वामी की जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने देर रात विकासनगर क्षेत्र से अपहृत युवक शक्ति सिंह को सकुशल बरामद कर लिया तथा घटना में शामिल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

धार्मिक संगठन का नाम लेकर करते थे ब्लैकमेल

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे नशे के आदी व्यक्तियों को चिन्हित कर स्वयं को धार्मिक संगठनों से जुड़ा बताकर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देते थे और ब्लैकमेल कर धन उगाही करते थे।

घटना के दिन भी अभियुक्तों ने जबरन युवक के घर में घुसकर खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा बताया और युवक पर मादक पदार्थों की तस्करी का झूठा आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले करने की बात कही। इसके बाद उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और कुछ समय पश्चात परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

, विकास वैरागी पुत्र सतपाल वैरागी, निवासी पंजाबी बाग, हकीकत नगर पुलिस लाइन, थाना सदर, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 35 वर्ष।, नीरज पुत्र मदन, निवासी माईकोटा, थाना नागर, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 34 वर्ष।, प्रवीन पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नं. 03, पहाड़ी गली, विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 44 वर्ष।, सचिन पुत्र शांति प्रसाद, निवासी लेन नं. 03, आदर्श कॉलोनी लाइन, जीवनगढ़, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 31 वर्ष।, नवीन पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम डांडा, वार्ड नं. 15, डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment