Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सड़क किनारे शराब पीना पड़ा भारी, 35 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

 

देहरादून, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बस में भरकर शराब पी रहे लोगों को थाने लाकर कार्रवाई की, जिसे लोगों ने ‘शराबियों की बारात’ के रूप में देखा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस ने राजपुर रोड, प्रिंस चौक और त्यागी रोड सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों एवं वाहनों में शराब पीते पाए गए 35 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ के बाद पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 9000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

दून पुलिस ने एसटीएफ रवाना हुए एसएसपी अजय सिंह को दी शुभकामनाएं

cradmin

धामी कैबिनेट की बैठक आज

prabhatchingari

सांसद माला राज्यलक्ष्मी को पुनः प्रत्याशी बनाएं जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

prabhatchingari

650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर*

prabhatchingari

एलेन नॉर्थ जोन ने लॉन्च किया स्टारनेक्स्ट (2025) -महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए प्रतियोगी छात्रवृत्ति-कम-प्रवेश परीक्षा

cradmin

आज का पंचांग: अनुराधा नक्षत्र और हर्षण योग में बनेगा सफलता का संयोग

cradmin

Leave a Comment