देहरादून, जनपद जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। स्थानांतरण के उपरांत उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को पदभार संभाला।
इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण के दौरान जोशी ने टीम वर्क को प्राथमिकता देने की बात कही और जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति देने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
कार्यालय के कार्मिकों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।





