---Advertisement---

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 13, 2026 8:18 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर तेजी से बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर ही श्रद्धालुओं की संख्या 12 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। विशेष रूप से Kedarnath Temple में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को हुआ था और 13 मई तक कुल 12,60,478 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 5,23,582, Badrinath Temple में 3,24,081, Gangotri Temple में 2,05,425 तथा Yamunotri Temple में 2,07,390 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

एक ही दिन में 80,401 श्रद्धालुओं ने चारधाम में दर्शन किए। इनमें सर्वाधिक 32,423 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ में 21,260, यमुनोत्री में 13,403 और गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

कठिन और दुर्गम यात्रा मार्ग होने के बावजूद केदारनाथ धाम में लगातार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों और राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाए जाने से तीर्थयात्रियों का विश्वास लगातार बढ़ा है।

प्रदेश सरकार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। इसके लिए विशेष निगरानी तंत्र और रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 तक बीते चार वर्षों में कुल 69,45,487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इनमें वर्ष 2022 में 15,64,248, वर्ष 2023 में 19,58,863, वर्ष 2024 में 16,53,581 और वर्ष 2025 में 17,68,795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें, इसके लिए स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है। साथ ही यात्रा मार्गों को बेहतर बनाकर तीर्थयात्रियों की राह आसान की गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment