Advertisement

नदी में समाई इनोवा, 8 में से 3 की मौत; 4 की खोज में जुटी SDRF

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, June 2, 2026 7:18 PM

Google News
Follow Us

 

देवप्रयाग, । देवप्रयाग क्षेत्र में  सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों से सवार एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक एक बालक को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकाला गया है, जबकि तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। चार अन्य लोगों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF पोस्ट ढालवाला से राफ्ट सहित अतिरिक्त टीम तथा SDRF पोस्ट श्रीनगर से भी बचाव दल मौके पर भेजा गया।

SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर विभिन्न SDRF इकाइयों ने जिला पुलिस एवं अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्गम भूभाग और तेज बहाव जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीमों ने नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान संचालित किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF जवानों ने एक बालक को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं नदी से दो पुरुष और एक महिला के शव बरामद किए गए। शवों को राफ्ट के माध्यम से सड़क तक लाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

बचाव दलों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसके आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली, लेकिन वाहन के भीतर कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। फिलहाल शेष चार लापता व्यक्तियों—दो पुरुष एवं दो महिलाओं—की तलाश के लिए SDRF, पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रखा गया है।

प्रशासन ने बताया कि लापता लोगों की खोज के लिए सभी संभावित क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और बचाव कार्य तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी लापता व्यक्तियों का पता नहीं चल जाता।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment