Advertisement

खाद्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, 31 जुलाई तक अवश्य लें जुलाई माह का राशन

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 21, 2026 7:57 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया जुलाई माह से जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) के माध्यम से शुरू कर दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जुलाई माह का खाद्यान्न केवल 31 जुलाई 2026 तक ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से वितरित किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद जुलाई माह का खाद्यान्न प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने सभी पात्र राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि वे अपने निकटतम उचित दर विक्रेता से समय रहते खाद्यान्न प्राप्त कर लें, ताकि कोई भी लाभार्थी सरकारी खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित न रहे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने लाभार्थियों से निर्धारित समयसीमा का पालन करने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

Leave a Comment