Advertisement

ग्राफिक एरा के दीक्षांत समारोह में 3691 छात्र-छात्राओं को उपाधि

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 25, 2026 8:36 PM

Google News
Follow Us

 

57 मेधावियों को गोल्ड मेडल, 34 शोधार्थियों को पीएचडी

देहरादून, । Graphic Era Deemed to be University के 13वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2025 बैच के 3691 छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों को स्नातक से लेकर पीएचडी तक की उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में 57 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 58 छात्रों को रजत पदक तथा 55 छात्रों को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह में 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किया गया। पीएचडी प्राप्त करने वालों में रुचिरा रावत, आदित्य जोशी, भवनेश कुमार, आकाशदीप नेगी, अदिति मोहन, पूजा भटनागर, सागर भट्ट और कार्तिकेय रैना प्रमुख रहे।

अपने-अपने पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले कार्तिकेय बर्थवाल, वंदना पाठक, ऋत्विक बहुगुणा, अनुकृति शर्मा, अदिति यादव, सहज गुल, कशिश यादव, आस्था शाह और अनुष्का लखेड़ा समेत 57 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। वहीं प्रदीप रावत, अक्षत भट्ट, आकृति शर्मा, अक्षय सैनी, आंशिक बहुखंडी, जिज्ञासा खन्ना, फिज़ा फातिमा और पूर्वा सक्सेना सहित 58 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में मोहित सिंह, प्रियांशु परमार, अंकिता चंदोला, रुचि शर्मा, दीक्षांत शर्मा, दीक्षा गुरुंग और हुजैफा मेहमूद सहित कुल 55 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स, इंग्लिश, गणित और होटल मैनेजमेंट समेत विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 917 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट तथा 2740 विद्यार्थियों को ग्रेजुएट डिग्री दी गई।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment