Advertisement

, ,

नैनबाग में 37वाँ शरदोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, November 4, 2025 6:10 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून/नैनबाग (शिवांश कुंवर)।तहसील नैनबाग में 37वाँ शरदोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सुश्री नितिका खण्डेलवाल ने आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग परिसर में सरदार सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार और झंडारोहण के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ।

 

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला समूहों से स्थानीय उत्पाद भी खरीदे। उन्होंने देवभूमि सीएलएफ न्याय पंचायत म्याणी को एनआरएलएम की ओर से 15 लाख 75 हजार रुपये का डमी चेक प्रदान किया।

 

पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति नैनबाग द्वारा जिलाधिकारी का पारंपरिक वेशभूषा में भव्य स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने शानदार मार्चपास्ट व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि “हमारी सभ्यता और संस्कृति अद्भुत है, और जिस तरह से लोग अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने की सलाह दी।

 

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र सिंह रावत ने पाँच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी ने मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि “मुख्यमंत्री के निर्देशन में आपदा कार्यों को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्राथमिकता दी जा रही है।”

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, प्रधान मनीषा चौहान, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, डीडीओ मोहम्मद असलम, एसडीएम नीलू चांवला, तहसीलदार वीरम सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment