Advertisement

निःशुल्क हृदय रोग शिविर में 550 लोगों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श

By: Naveen Joshi

On: Sunday, November 1, 2026 8:04 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। हृदय रोगों की समय पर पहचान और बेहतर उपचार के साथ आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड की ओर से रायपुर स्थित साईं ग्रेस एकेडमी में विशाल निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में करीब 550 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविर में गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद से पहुंचे नौ विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। वहीं, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से दून अस्पताल के चिकित्सकों और 11 नर्सिंग स्टाफ ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। देहरादून, हरिद्वार, खटीमा, नैनीताल, हल्द्वानी और टिहरी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के माध्यम से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को भी शिविर में लाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह ने कहा कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी उद्देश्य से निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया, ताकि लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिलता है।

शिविर के आयोजन में  सीएमओ डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा, आरबीएस  मैनेजर  डॉक्टर गीता शर्मा, उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के ट्रस्टी दीपक नौटियाल, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय स्वरूप, सेवा प्रमुख नीरज थापा और साईं ग्रेस स्कूल के निदेशक समरजीत सिंह का विशेष योगदान रहा। इस दौरान सज्जन थापा, चांद बल्लभ, प्रकाश जोशी, कार्तिक चांदना, अमित शर्मा, दिनेश पाल, दिनेश भट्ट गंभीर सिंह बिष्ट किरण अहलूवालिया, बीना जोशी, रीता पेंट, राधा वल्लभ, सपना थापा, कादंबरी शर्मा और सोनिया धीर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से लोगों को हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों के प्रति सचेत रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

Leave a Comment