---Advertisement---

शराब के नशे में आग लगाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…..

By: prabhatchingari

On: Tuesday, May 7, 2024 8:14 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*शराब के नशे में आग लगाने वाले 04 अभियुक्तों को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
05 अप्रैल की रात्रि में गौचर पुलिस चौकी द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग पर सूचना दी गई की एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी नंबर यू0के0 12 एफ 7897 में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कमेडा गौचर के पास में सड़क किनारे घास तथा झाड़ियां में आग लगाकर कर्णप्रयाग की तरफ भाग गए है। आग लगाने की सूचना की गंभीरता की दृष्टिगत कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा रात्रि में बाजार चौकी पर उपरोक्त बोलेरो वाहन को रुकवाया गया तथा चैक किया तो उसमें चार व्यक्ति जो शराब के नशे में मदहोश थे को पड़कर मेडिकल कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। वाहन को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य सवार 03-व्यक्तियों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। आग लगाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली कर्णप्रयाग पर पहुंच कर चारों व्यक्तियों से आग लगाने से संबंधित पूछताछ की गयी तथा पुलिस द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही के बाद वन विभाग की टीम पूछताछ के बाद चारों व्यक्तियों अंकित भंडारी पुत्र श्री बलवंत सिंह भंडारी निवासी प्रेम नगर श्रीनगर रोड पौड़ी,थाना कोतवाली पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उम्र 27,
मनीष भंडारी पुत्र श्री जीत सिंह भंडारी निवासी ग्राम पाली पोस्ट ऑफिस पाब्लो, जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष ,नवीन नेगी पुत्र श्री पृथ्वी सिंह नेगी निवासी सीएमओ ऑफिस आवासीय परिसर निकट तारा लॉज पौड़ी थाना पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 45 वर्ष ,तनुज रावत पुत्र श्री महिपाल सिंह रावत निवासी सुभाष नगर, नगर पालिका गोपेश्वर, थाना गोपेश्वर जिला चमोली, उम्र 28 वर्ष के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अपनी सुपुर्दगी में लेकर धनपुर रेंज गौचर लेकर गई है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment