Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

हिमस्खलन में फंसे माणा से 47 मजदूरों रेस्क्यू, 8 मजदूरों का रेस्क्यू जारी

*चमोली जिले में हिमस्खलन में फंसे माणा क्षेत्र से 47 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू, 08 मजदूरों का रेस्क्यू जारी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बदरीनाथ के पास माणा और घस्तोली के बीच ग्रिफ मजदूर कैम्प में एवलांच आने के बाद 55 मजदूर दब गए थे। जिसमें से 33 मजदूरों को शुक्रवार को सेना और आईटीबीपी के द्वारा देर तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका था।
आज सुबह से ही सेना और आईटीबीपी द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया जिसमें अभी तक कुल 47 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किये गए सामान्य रूप से घायल मजदूरों का माणा सेना हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
कुछ गंभीर घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर से ज्योतिर्मठ सेना हैलीपैड लाया गया जहां सेना के हॉस्पिटल में घायलों का ईलाज चल रहा है। एवलांच में लापता 8 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रेस्क्यू अभियान में जोशीमठ से लेकर माणा तक सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ ही जोशीमठ सेना हेलीपैड में घायलों का हाल चाल जानने और रेस्क्यू ऑपरेशन आ जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे है। बचे हुए 8 मजदूरों का रेस्क्यू युद्धस्तर पर जारी है। सेना और आईटीबीपी के हिमवीर राहत एवं बचाव कार्य में लगे है।

Related posts

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में की जनसुनवाई बैठक

prabhatchingari

36 घंटे में स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

cradmin

युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित

prabhatchingari

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: चंदेला का रिकॉर्डतोड़ शतक, हरिद्वार की ऐतिहासिक जीत

cradmin

सपनों को सच करने का साहस और देश को आगे ले जाने का संकल्प है स्टार्टअप

prabhatchingari

आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि

cradmin

Leave a Comment