Advertisement

आइएमए के 48 कैडेट भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल

By: Naveen Joshi

On: Saturday, June 7, 2025 9:56 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून,
देश सेवा का संकल्प लिए आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 48 कैडेट शुक्रवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की मुख्यधारा में शामिल हो गए। चेटवुड सभागार में आयोजित भव्य दीक्षा समारोह में कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने सभी कैडेटों को उपाधियां प्रदान कर दीक्षित किया।

इस अवसर पर 18 कैडेट विज्ञान वर्ग एवं 30 कैडेट कला वर्ग से थे। अब ये सभी कैडेट आइएमए में एक वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में सेवा देंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए ले. जनरल नागेंद्र सिंह ने सभी कैडेटों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा, “आप सभी एक नए जीवन पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। चरित्र, अनुशासन, साहस, सकारात्मक दृष्टिकोण और पेशेवर दक्षता ही एक सैन्य अधिकारी की पहचान होती है। देश की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है।”

समारोह के दौरान एसीसी के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं एसीसी के कमांडर ब्रिगेडियर पीयूष खुराना ने सभी कैडेटों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment