---Advertisement---

दिल्ली गणतंत्र परेड में शामिल कैडेट्स को 51-51 हजार

By: prabhatchingari

On: Saturday, February 1, 2025 6:41 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर लौटे एनसीसी कैडेट्स ने आज ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला से मुलाकात की।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट विनायक ठाकुर, बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व कैडेट मानस ध्यानी, बीएससी नर्सिंग के छात्र हैं। चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने दोनों कैडेट्स को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और दोनों को 51-51 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया।
परेड में शामिल दोनों कैडेट्स ने फ्लैग एरिया व प्रधानमंत्री रैली में हिस्सा लिया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट विनायक को उत्तराखण्ड निदेशालय (आर्मी विंग) के बेस्ट कैडेट के खिताब से नवाजा गया। वह उत्तराखण्ड से डीजी कमेंडेशन का सम्मान प्राप्त करने वाला एकमात्र कैडेट हैं। इसके अतिरिक्त कैडेट विनायक को सांस्कृतिक कार्यक्रम, मास्टर आॅफ सेरेमनी व एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिये चयनित किया गया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment