Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

5वीं उत्तराखंड युवा विधानसभा शुरू : धन सिंह रावत ने किया शुभारम्भ


देहरादून, सहकारिता विभाग के यू. सी. एफ. प्रेक्षागृह में युवा आह्वान संस्था(पंजीकृत) द्वारा तीन दिवसीय उत्तराखंड युवा विधानसभा करवाई जा रही है। उद्धघाटन सहकारिता मंत्री धन सिँह रावत द्वारा युवा विधायकों कों शपथ दिलवाकर किया गया।
गौरतलब है कि युवा आह्वान संस्था विगत कई वर्षों से युवा विधानसभा का आयोजन करवा रही जहाँ इस वर्ष भी इसमें प्रदेशभर से युवा प्रतिभाग कर रहे हैँ। तीन दिनों तक ये युवा विधायक राजधानी देहरादून में बैठकर देवभूमि उत्तराखंड के ज्वलंत विषयों पर तार्किक बहस करेंगे। इसमें वास्तविक विधानसभा की तर्ज पर ही मुख्यमंत्री /मन्त्रीपरिषद और नेता प्रतिपक्ष एक प्रक्रिया के तहत वोटिंग के माध्यम से चुने गए हैँ। बतौर मुख़्य अतिथि धन सिँह रावत ने कहा.. युवा आह्वान ने युवा विधानसभा करवाकर एक अच्छी परम्परा विकसित की है। इससे युवाओं के साथ-साथ प्रदेश को भी लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि एक नेता को शालीन और धैर्य होना चाहिए, उसमें क्रोध नहीं आना चाहिए। युवाओं में सीखने ललक होनी चाहिए।उन्होंने युवा आह्वान संस्था को कहा कि तीन दिनों में जो भी सुझाव युवा विधायक देते हैं उसे सरकार तक प्रेषित भी करें। युवा विधानसभा में आज उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष पर चर्चा प्रारम्भ हुई। इस पर कई युवा विधायकों ने अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री आकाश बिष्ट ने कहा कि हम उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जिन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के लिए उत्तराखंड बना उसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। कुसुमलता बौडाई ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण पहाड़ के अनदेखे विकास के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि भू-क़ानून लाने में इतना समय लगा जबकि इतना नहीं लगना चाहिए था।
विधानसभा अध्यक्ष -रितु गुजराल
विधानसभा उपाध्यक्ष- सोनाली पंवार
मुख्यमंत्री -आकाश बिष्ट
नेता प्रतिपक्ष -अंकुर सैनी
क़ृषि एवं पशुपालन मंत्री-रोहित नेगी
स्वास्थ्य मंत्री-योगराज राणा
महिला एवं बाल विकास मंत्री-आयुष ध्यानी
शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री-अभिषेक सेमवाल
ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री-कुसुमलता बौड़ाई
वन एवं पर्यावरण मंत्री-अभिषेक घनसाला
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता यू. सी. एफ. की प्रबंध निदेशक कुमारी रमिंद्री मंद्रवाल, युवा आह्वान के संरक्षक मनोज ध्यानी, मूर्ति सजवाण, सुभाष रमोला,युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी, अध्यक्ष प्रकाश गौड़, उपाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, संदीप काला,सौरभ ममगाईं,लक्ष्मण नेगी, संकित राणा, कनिका नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हाथों में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

cradmin

इस्कॉन देहरादून में जन्माष्टमी महोत्सव, 25 हजार श्रद्धालु हुए सहभागी

cradmin

चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया शौर्य दिवस*

prabhatchingari

हैकाथाॅन में टीम फाउंडर्स बनी विजेता

cradmin

रामइन्फो लिमिटेड युवाओं को स्‍थायी विकास और स्व-रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से सशक्त करेगी

prabhatchingari

टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

prabhatchingari

Leave a Comment