Advertisement

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 7वाँ एस.डी. जैन मेमोरियल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 23, 2025 6:19 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में आज 7वाँ एस.डी. जैन मेमोरियल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य उद्घाटन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में 12 लड़कों की टीमें और 12 लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल, वाइनबर्ग एलन, इकोल ग्लोबल, वुडस्टॉक, वैन्टेज हॉल, तिब्बतन चिल्ड्रन स्कूल, एशियन स्कूल, ओक ग्रोव, आर.आई.एम.सी., डी.आई.एस. रिवरसाइड और डी.पी.एस. विकासनगर जैसे विद्यालय शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र कुमार तिवारी, निदेशक तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और अनुशासन, टीम भावना व शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना की। सम्मानित अतिथि संजय शर्मा, हेड ऑफ़ एकेडमिक्स, तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने अकादमिक्स के साथ खेल प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर दीपक रावत (हेड ऑफ़ स्पोर्ट्स), मुख्य फ़ुटबॉल कोच राहुल सेठवाल और जूनियर कोच अंशुल बिष्ट भी उपस्थित रहे, जिनके प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया।

टूर्नामेंट के पहले दिन तीन रोमांचक लीग मैच खेले गए। लड़कियों के वर्ग में तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल और डी.आई.एस. रिवरसाइड के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें क्रिस्टिना सिंह के निर्णायक गोल से डी.आई.एस. रिवरसाइड ने 1–0 से जीत दर्ज की। लड़कों के वर्ग में तुलाज़ इंटरनेशनल और डी.आई.एस. रिवरसाइड का मैच 1–1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। तुलाज़ के लिए अनमोल टेटरवाल ने गोल किया, जबकि डी.आई.एस. रिवरसाइड के लिए येशी ने बराबरी का गोल दागा। वहीं, लड़कियों के अन्य मुकाबले में इकोल ग्लोबल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैन्टेज हॉल को 4–0 से मात दी। इस मैच की स्टार खिलाड़ी ऐशिका रहीं, जिन्होंने हैट्रिक गोल दागे, जबकि ओशीन ने एक और गोल जोड़कर टीम की जीत पक्की की।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment